जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 3 जनवरी। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गूंगी बहरी युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता के घर वाले जंगल गए थे लकड़ी लाने तभी आरोपी ने मौका देख और रेप किया। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 2 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक शादी शुदा महिला है, व अपने बच्चे के साथ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम (मायके) में, अपने पिताजी तथा भाई-बहनों के साथ रहती है, उसकी बड़ी दीदी, दिमागी तौर पर कमजोर है व बोल -सुन नहीं सकती है। दोजनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने पिताजी के साथ, लकड़ी लेने जंगल गई थी, व उसके भैया-भाभी भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे। घर में उसकी मूक बधिर , दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन अकेली थी।
शाम करीब 4 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी, तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं है, तब वह, अपनी बड़ी बहन को ढूंढते हुए, घर के पास ही स्थित गौशाला में गई तो देखी कि, उसके गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी ,बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर बड़ी बहन के नीचे का वस्त्र नहीं था। जिस पर प्रार्थिया के द्वारा, आरोपी माइकल टोप्पो को डांटने पर, वह अपने कपड़े को पहनकर भाग गया।
चूंकि मामला मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर युवती से, दुष्कर्म से संबंधित था? अत: पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64(2)(झ )(ट),332(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, एफएसएल की टीम के साथ पीडि़ता के गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से घेराबंदी कर धर दबोचा गया। पुलिस के द्वारा पीडि़ता मूक बधिर, दिमागी तौर पर कमजोर युवती का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी माइकल टोप्पो के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध की लेकर अत्यंत संवेदनशील है। जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम में दिमागी तौर पर कमजोर गूंगी बहरी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


