जशपुर

जमीन विवाद : लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
01-Dec-2025 8:15 PM
जमीन विवाद : लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 1 दिसंबर। जशपुर जिले के बगीचा थान क्षेत्रांतर्गत शासकीय जमीन को लेकर विवाद हो गया है, और दोनों पक्षों के बीच बलवा, लाठी - डंडों व कुल्हाड़ी से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से हुई मारपीट। स्थिति को देखते हुए एसडीएम व एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 30 नवंबर को प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम भट्टी कोना ने बगीचा  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका व आरोपी देवनन्दन यादव के परिवार के मध्य  ग्राम भ_ी कोना में स्थित एक शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 के कब्जे को लेकर काफी पुराने समय से विवाद चल रहा है । रविवार को प्रार्थी, भ_ी कोना में ही अपने कब्जे की एक अन्य शासकीय जमीन खसरा क्रमांक 221/3 में घेरा लगाने हेतु अपने परिवार के साथ गया था , तथा उक्त भूमि में अपने बेटे के साथ हल जोत रहा था, तभी लगभग 10 बजे के आसपास आरोपी देव नंदन, अपने परिवार के साथ प्रार्थी के खेत में पहुंचा, व प्रार्थी के खेत में घेरा लगाने हेतु  लगाए गए खंभे को उखाडऩे लगा। वे अपने साथ लाठी - डंडे, पत्थर व कुल्हाड़ी लेकर आए थे। जिससे उनके द्वारा प्रार्थी के परिवार पर हमला कर दिया गया।

आरोपी देवनन्दन के साथ आए, एक अन्य आरोपी राजेश यादव जो कि अपने पास कुल्हाड़ी रखा था, उससे प्रार्थी के बेटे के सिर पर वार कर दिया गया, जिससे उसके बेटे के सिर से खून बहने लगा व वह बेहोश हो गया। आरोपी देवनन्दन व उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा  किए गए, हमले से प्रार्थी व उसके बेटे, बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोट लगा है। रिपोर्ट पर थाना बगीचा में तत्काल बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109 व 191(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एसडीएम बगीचा, व एसडीओपी बगीचा के  द्वारा घटना स्थल जाकर मौके का निरीक्षण किया गया व मामले की गंभीरता को देखते, माहौल शांत करने हेतु पुलिस बल लगाई गई। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल जाकर व घटना स्थल से घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल बगीचा लाया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी पक्ष से चार आरोपी क्रमश: 1. देवनन्दन यादव उम्र 68 वर्ष, केशव प्रसाद यादव उम्र 66 वर्ष, राजेश यादव उम्र 36 वर्ष, रामस्नेही यादव उम्र 36 वर्ष सभी निवासी ग्राम झापी दरहा थाना बगीचा को हिरासत में ले लिया गया। तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी- डंडे व कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में दो पक्षों में, जमीन विवाद होने पर, प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में कार्यवाही जारी है।


अन्य पोस्ट