जशपुर

सुशासन दिवस: 726.27 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
26-Dec-2024 2:31 PM
सुशासन दिवस: 726.27 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 26 दिसंबर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर बुधवार को कुनकुरी के  सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए।

मुख्यमंत्री श्री साय 660.33 करोड़ रूपये की लागत के जिन 122 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर विधानसभा के 58.83 करोड़ रूपये की लागत के 21 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 498.01 करोड़ रूपये की लागत के 58 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 43 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्यो में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।  

इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ लागत के 26 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ लागत के 12 कार्य और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ लागत के 12 कार्य शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न निर्माण कार्यो की घोषणा की। इनमें कुनकुरी में आडिटोरियम निर्माण, कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़, जशपुर में 500 सीटर आडिटोरियम निर्माण, कुनकुरी इनडोर स्टेडियम के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नारायणपुर ओघेश्वर आश्रम में 2 प्रवेश द्वार निर्माण, तपकरा तहसील में लिंक कोर्ट बनाने, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सालियाटोली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख एवं बार एसोसिएशन कुनकुरी में फर्नीचर, पुस्तकालय के लिए 25 लाख देने की घोषणा किए हैं।

सीएम ने समारोह में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए। जिला प्रशासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उघान विभाग, पशुपालन विभाग,समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, सहित अन्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित एक साल की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी।

जिनमें समाज कल्याण विभाग से लाभान्वित हितग्राही छिछली सन्ना निवासी अशोक कुमार यादव को ट्रेक्टर की चाबी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से लाभान्वित ढ़ोड़ीबहार कुनकुरी निवासी दिलमैत देवी को जनमन आवास की चाबी, रोजगार विभाग से संजय यादव को अग्निवीर सलेक्शन पत्र, कौशल विकास व लाइवलीहुड से प्लेसमेंट ऑफसर पत्र, स्वास्थ्य विभाग से लाभार्थी बहराटोली निवासी अंशिका बाई को चिरायु प्रमाण-पत्र, आदिम जाति विकास से रेमने निवासी रूबेन राम को जनमन सोलर कट आउट, वन विभाग से उच्चडीह निवासी सुनीता तिग्गा, सुदीप तिग्गा, टुकुटोली बोकी निवासी होलिका बाई, महक सिंह और शीतल प्रसाद साय को आश्रितों को संवेदना पत्र, शिक्षा प्रोत्साहान प्रशस्ति पत्र, किसान वृक्ष मित्र प्रशस्ति पत्र एवं खेल विभाग से अजीम अहमद को खेल में उत्कृष्ट कार्य बेसबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हेतु सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट