जशपुर

नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने घंटेभर में छुड़ाया, बंदी
19-Dec-2024 2:40 PM
नाबालिग का अपहरण, पुलिस  ने घंटेभर में छुड़ाया, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 19 दिसंबर।
जशपुर जिले क्षेत्रांतर्गत एफआईआर के 1 घंटे के अंदर जशपुर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी के चंगुल से कराया गया मुक्त, आरोपी को उशलापुर में चलती ट्रेन से किया गिरफ्तार। दरअसल नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था।  

पुलिस के अनुसार 17दिसंबर को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सक्ति का निवासी है व वर्तमान में जशपुर स्थित एक ईट के भ_े में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी का काम करता है। 15 दिसंबर को मजदूरी कर रात्रि में खाना खाकर घर में सोए थे, कि रात्रि 1 बजे के लगभग मेरी छोटी बेटी उठी और देखी कि उसकी बड़ी बहन बिस्तर में नहीं है, उसके द्वारा प्रार्थी को बताने पर प्रार्थी, उसकी पत्नी व ईट भ_ा में काम करने वाले अन्य मजदूरों के साथ पता तलाश किए, कहीं पता नहीं चलने पर प्रार्थी को संदेह हुआ कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),87 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्रवाई की जा रही थी, इसी दौरान साइबर सेल की सहायता से नाबालिग पीडि़ता की मोबाइल लोकेशन बिलासपुर उसलापुर पाए जाने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ( भा. पु.से) के दिशा निर्देश पर प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर रविशंकर तिवारी द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए टीम बिलासपुर उसलापुर रवाना किया , साथ ही रेलवे पुलिस बिलासपुर से भी लगातार संपर्क किया जाता रहा। उसलापुर, बिलासपुर पहुंच जशपुर पुलिस द्वारा चलती ट्रेन से नाबालिग अपहृता को आरोपी रूप कुमार खूंटे (24) के कब्जे से बरामद कर वापस जशपुर लाया गया। उक्त संबंध में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रूपकुमार द्वारा पीडि़ता को प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर कर दिल्ली ले जा रहा था।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),87 पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


अन्य पोस्ट