जशपुर

तीरंदाजी में आकाश को स्वर्ण, मनोज को कांस्य
24-Oct-2024 10:01 PM
तीरंदाजी में आकाश को स्वर्ण, मनोज को कांस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 24 अक्टूबर। तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।  इसी प्रकार तैराकी प्रतियोगिता में अकादमी के 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया एवं 2 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त किए।

ज्ञात हो कि 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता गत 6 से 9 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें अकादमी के आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया एवं विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक मनोज राम अंडर 17 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

 इन दोनों खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा तारंदाजी प्रतियोगिता 2024-25 के लिए चयनित होकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।

 इसी प्रकार 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तैराकी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन  3 से 6 अक्टूबर तक राजनांदगांव में आयोजित हुआ, जिसमें अकादमी के 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया एवं 2 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट