जशपुर
गुरुदेव को मिली ट्राईसाइकिल, सीएम को दिया धन्यवाद
07-Oct-2024 2:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,7 अक्टूबर। जशपुर जिले केरसई निवासी गुरुदेव को नई उम्मीद की किरण तब आई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें ट्राई साइकिल मिल गया और उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई।
गुरूदेव ने बताया कि वे जब 10 साल के थे, तो उनका एक हाथ और पैर सूख गया था। उनको आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। कई परेशानियों से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जाकर अपनी समस्या बताया और उनका समाधान कर दिया। गुरूदेव को अब कही भी आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। अब वह बहुत खुश है।
केरसई निवासी गुरुदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास गए तो उम्मीद जगी और उनके समस्या का समाधान हुआ।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे