जशपुर

रायगढ़ : भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम आगे
04-Jun-2024 8:32 PM
रायगढ़ : भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम आगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 4 जून। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग कक्षों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास-धारक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया।

मतों की गिनती शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  डोडका चौरा में हुई। इस दौरान प्रेक्षक ए. देवाराजू, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल,पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जिला पंचायत सीईआ अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 इस दौरान सभी गतिविधियों की सीसीटीवी कवरेज भी किया गया। इलेक्शन आर्ब्जवर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं थी। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना प्रारंभ हुई।  जशपुर विधानसभा 24, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा 20-20 राउंड में मतगणना सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के तीनों विधानसभा में कुल 515955 मत डाले गए।

मतगणनानुसार जशपुर विधानसभा में कुल 180096 वोट डाले गए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के इनोसेंट कुजूर-बिडऩा उरांव को 1279, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के डॉ. मेनका देवी सिंह को 63335, भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम राठिया को 106456, हमर राज पार्टी के अलबर्ट मिंज को 2061, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुलेश्वर पैंकरा को 362, सर्व आदि दल के बादल एक्का को 274, गोंडवना गणतंत्र पार्टी के मतदन प्रसाद गोंड को 225, निर्दलीय उमीदवार अभय कुमार एक्का को 229, उदय कुमार राठिया को 265, गोवर्धन राठिया को 494, पूजा सिदार को 533, प्रकाश कुमार उरांव को 953 एवं रूपनारायण एक्का को 1204 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 2426 मत डाले गए हैं।

इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा में कुल वोट 158861 डाले गए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के इनोसेंट कुजूर-बिडऩा उरांव को 1038, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के डॉ. मेनका देवी सिंह को 55257, भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम राठिया को 95124, हमर राज पार्टी के अलबर्ट मिंज को 1571, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुलेश्वर पैंकरा को 292, सर्व आदि दल के बादल एक्का को 200, गोंडवना गणतंत्र पार्टी के मतदन प्रसाद गोंड को 328, निर्दलीय उमीदवार अभय कुमार एक्का को 189, उदय कुमार राठिया को 184, गोवर्धन राठिया को 367, पूजा सिदार को 436, प्रकाश कुमार उरांव को 1036 एवं रूपनारायण एक्का को 886 मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 1953 मत डाले गए हैं तथा पत्थलगांव विधानसभा में कुल वोट 176998 डाले गए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के इनोसेंट कुजूर-बिडऩा उरांव को 1293, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के डॉ. मेनका देवी सिंह को 82815, भारतीय जनता पार्टी के राधेश्याम राठिया को 83373, हमर राज पार्टी के अलबर्ट मिंज को 1640, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गुलेश्वर पैंकरा को 424, सर्व आदि दल के बादल एक्का को 315, गोंडवना गणतंत्र पार्टी के मतदन प्रसाद गोंड को 374, निर्दलीय उमीदवार अभय कुमार एक्का को 260, उदय कुमार राठिया को 324, गोवर्धन राठिया को 808, पूजा सिदार को 630, प्रकाश कुमार उरांव को 1180 एवं रूपनारायण एक्का को 1181, मत मिले हैं। साथ ही नोटा में 2381 मत डाले गए हैं 

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायगढ़ लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राधेश्याम राठिया तीनों विधान सभा में कुल 284953 वोट तथा कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह को 201407 वोट मिला है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राधेश्याम राठिया कुल 83546 मतों से आगे रहे।


अन्य पोस्ट