जशपुर
जशपुरनगर, 7 अगस्त। जिले में पदस्थ डीएसपी हरिचरण सिंह का सोमवार की सुबह निधन हो गया। सिंह जशपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने डीएसपी हरिचरण सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।
एसपी डी रविशंकर ने बताया कि जिले में पदस्थ डीएसपी हरि चरण सिंह की पूर्व में पदस्थापना अजाक में थी। ट्रांसफर जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया था। वर्तमान में हुआ जशपुर में ही रह रहे थे। तबीयत खराब हो गई थी। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है परिवार वालों के आने के बाद अगली प्रक्रिया विधिवत की जाएगी। वर्तमान में उनकी मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है। परिवार वाले के आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार करेंगे।


