जशपुर

कार पेड़ से टकराई, शिक्षक और वाहन खाक
23-Jan-2023 2:54 PM
कार पेड़ से टकराई,  शिक्षक और वाहन खाक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 जनवरी।
बीती रात को मनोरा विकास खंड में भीषण सडक़ हादसा हुआ, न्यू ब्रेजा कार पेड़ से टकराई कार और आदमी दोनों जलकर खाक हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रात भर घटना स्थल पर पुलिस बैठी रही।

घटना मनोरा विकास खंड के घाघरा और छतोरी के बीच में हुई हैं। बताया जा रहा कि मृतक उदय भगत टेम्पू पंचायत के केसरा का निवासी था। बीते रात को साढ़े  9 बजे घर से न्यू ब्रेजा कार से सोनक्यारी के लिए निकला था। तकरीबन  10 से 11  बजे के बीच घाघरा और छतोरी के बीच दूसरे मोड़ पर यह हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी थी कि कार में सवार भी जल कर खाक हो गया। 

मृतक उदय भगत सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ था। और सोनक्यारी हाईस्कूल में पढ़ता था। मृतक के संबंध में जानकारी ली गई लेकिन पुष्टि नहीं हो सका कि आखिर कार 10 से 11 बजे के बीच इतनी रात को कहा जा रहा था। फिलहाल पुलिस और फॉरेन्सिक जांच में जुट गई है।

जशपुर एसएसपी डी. रविशंकर घटना स्थल का निरीक्षण किया, और सन्ना, मनोरा और जशपुर की पुलिस टीम मौजूद रही। इसके अलावा अम्बिकापुर से फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची हुई थी। 
 

 

 


अन्य पोस्ट