जशपुर

चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता, बच्चों ने पेश की मनमोहक प्रस्तुति
13-Jan-2023 3:17 PM
चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता, बच्चों ने पेश की मनमोहक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,13 जनवरी।
चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को क्रेडा विभाग की ओर से शील्ड एवं प्रमाण पत्र  पुरस्कार दिया गया।
ज्ञात हो कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह14  से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था जिसमें जिले भर के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं अपने कलाओं का प्रस्तुति दिए। स्कूली बच्चों ने अपनी कला कृति बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया। चित्रकला एवं स्लोगन को छांटकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर क्रेडा विभाग की ओर से शील्ड एवं प्रमाण पत्र  पुरस्कार दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल- जशपुर के प्राचार्य  विनोद गुप्ता एवं क्रेडा के सहायक अभियंता  संदीप कुमार बंजारे, उप अभियंता  एम. राकेश  राहुल पैंकरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता  संदीप कुमार बंजारे द्वारा स्वागत उद्बोधन में  ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विषयों पर स्कूली बच्चों को विशेष रूप से ऊर्जा से संबंधित जानकारी दी गई कि जीवन में ऊर्जा संरक्षण की क्या महत्व है इसके बारे में भी बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी। जिले के अंतर्गत सभी विकास खण्डों के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही मनमोहक कला कृतियां बनाई गई थी।

इन बच्चों को मिला पुरस्कार
स्लोगन चित्रकला में प्रथम स्थान में रूखसार खातुन (शा.उ.मा.वि. चराई डांड), मंजूलता पैंकरा (शा.म.ल. (द्वितीय) बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर ) तृतीय  दुर्गेश सिंह (शा. हाई स्कूल बारो (फरसाबहार) स्लोगन ग्रुप (ब) में प्रथम स्थान - अविका कुजुर ( कन्या प्रा. शा. गीनाबहार कुनकुरी) द्वितीय स्थान उत्तरा महक (शा.प्रा.शा. चटकपुर- कुनकुरी) तृतीय स्थान संतोषी बाई (शा.प्रा.शा. चटकपुर- कुनकुरी) एवं चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमश ग्रुप (अ) में प्रथम मोनालिका (स्वामी आ.हि. मा. स्कूल- जशपुर) द्वितीय स्थान  रूचि गुप्ता (स्वामी आ.हि.मा.स्कूल जशपुर) तृतीय स्थान सृष्टि यादव (शा.उ.मा.वि. कोल्हेनझरिया- फरसाबहार) इसी प्रकार ग्रुप - ( ब ) में प्रथम स्थान हंसिका यादव (स्वा.आ.अं.मा. स्कूल जशपुर) द्वितीय स्थान इशिका मेनन (स्वा. आ. अं. मा. स्कूल जशपुर) एवं तृतीय स्थान उत्तरा महक (शा.प्रा.शा. चटकपुर- कुनकुरी) ने प्राप्त किया। पुरस्कृत बच्चों को बधाई  व  उज्ज्वल भविष्य की शुभाशिष दिया गया।


अन्य पोस्ट