जशपुर

नवमी भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
04-Oct-2022 6:53 PM
नवमी भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

26 वर्षों से करते आ रहे हैं कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 अक्टूबर।
मनोरा में नवरात्र पर नवमी को कन्या पूजन, कन्या भोज हुआ। मनोरा के बाजार डाड में क्षेत्र के युवाओं ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। आज भी देवी मंदिरों में भक्तों कीभीड़ रही।

मंगलवार को भक्तों ने घर से लेकर मंदिरों तक कन्या भोज कराया है। साथ ही भक्तों ने हवन पूजन भी किया।  हवन कुंड में आहुतियां डाली है। चैत्र नवरात्रि नवमी पर मां दुर्गा का पूजन किया गया। रविवार को घरों मंदिरों और देवी पंडालों में हवन पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोज कराया। चैत्र नवरात्र का आज अंतिम दिन था। 9 दिनों तक श्रद्धालुओं ने देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक व्यापारियों, क्षेत्रीय जनता और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक विनोद भगत ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 26  वर्षों से करते आ रहे हैं। अध्यक्ष विनोद भगत श्याम किशोर सदस्य शिवनंदन विष्णु सिंह सुषमा सिंह प्रदीप सिंह रवि शिवकुमार विजय साहू दिपक त्रिपाठी अभिमन्यु संजय प्रवीण अरविंद कुमार विनोद निवेश भगत प्रवीण सिंह हरिश सुरज अमित राजू सिंह करण भीम दुबराज करण भूपेंद्र कुमार गादो कृष्ण कुमार  भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट