जशपुर

संसदीय सचिव मिंज से मिले आंबा कार्यकर्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और पदाधिकारी
08-Sep-2022 2:31 PM
संसदीय सचिव मिंज से मिले आंबा कार्यकर्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और पदाधिकारी

आंदोलन के बजाय संवाद का मार्ग बताया बेहतर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 8 सितंबर।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पांडे एवं संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने बुधवार संसदीय सचिव यू डी मिंज के निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात की।
इस मुलाकात में उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मांगों के संबंध में बातचीत कर उनके लंबित मांगो को पूरा किया जाय।

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की माँग को लेकर सरकार तक पहुँचाने और निष्कर्ष तक लाने लगातार प्रयासरत है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों ने सदैव सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का काम किया है। निश्चित रूप इस दिशा में सरकार की सोंच अच्छी है इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संघ को सरकार की ओर से आश्वासत किया है।

उन्होंने कहा कि कभी कभी विषम परिस्थितियों में निर्णय करना कठिन हो जाता है परन्तु हमारी सरकार और सरकार के मुखिया संवेदनशील है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से मिलाने और उनका पक्ष रखने की बात भी कही।

संवाद से निकलेगा रास्ता
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि संवाद से ही सभी रास्ते निकलते हैं, इसलिए धैर्यता के साथ अपनी मांगो को रखें. इस कठिन परिस्थिति में संघ धैर्य बनाए रखे आंदोलन के रास्ते में जाने से बेहतर है कि वार्ता और संवाद का मार्ग पर चलना उचित होगा इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का साथ देने की बात भी कही।


अन्य पोस्ट