जशपुर
जोगपाल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया
23-Dec-2021 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पत्थलगांव, 23 दिसंबर। जोगपाल पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) पत्थलगांव में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को क्रिसमस से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही साथ स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह सिक्खों के दसवें गुरु के चार साहिब जादे की शहीदी के बारे में बताया।
बच्चों ने किसान दिवस की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की शिक्षिका ने बाइबिल के बारे में बच्चों को बताया, यीशु मसीह के जन्म के बारे में जानकारी दी। क्रिसमस के अवसर पर बच्चे सांता क्लॉज़ और एंजेल परी बनकर बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांता क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट भी बांटे। प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय में बड़े ही उल्लास और हर्ष के साथ क्रिसमस डे मनाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


