जशपुर
सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूूल में दीपावली रंगोली स्पर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 2 नवंबर। सोमवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यार्थियों के लिए दीपावली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन फादर सुनील खलखो ये.स. प्राचार्य (सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव) की अध्यक्षता में किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ‘‘बच्चों की सृजनात्मकता एवं आंतरिक गुणों को निखारना, दीपावली में घरों की सजावट को सिखाना एवं लोगों में विभिन्न सामाजिक मूल्यों को उजागर करना, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को स्मरणीय बनाने का था।’’ इस रंगोली प्रतियोगिता में भव्य एवं सृजनात्मक रंगोली द्वारा बच्चों ने निम्न बिन्दुओं पर विशेष प्रकाश डाला है - डिजीटल इंडिया, पेड़ बचाओ जीवन बचाओ, हमारा छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय पक्षी(मोर), बेटी बचाओ, अनेकता में एकता और दुनिया को बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार - ‘‘शिक्षा’’ आदि।
रंगोली प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्ता फादर फाबियानुस खलखो ये.स. (स्कूल प्रबंधक), ब्रदर सिरिल बेक ये.स., मिस मनीषा मिलयोर एवं मिस पिंकी सिदार थे।
फादर सिलास टोप्पो ये.स. उप प्राचार्य (सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव) एवं शिक्षकों ने आकर्षक, मनमोहक एवं सृजनात्मक रंगोली को देखकर बच्चों के गुणों, क्षमताओं और कलात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘ आज के बच्चों में हुनर की कमी नहीं, बस उन्हें प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।’’ श्रद्धेय फादर सुनील खलखो ये.स. प्राचार्य (सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव) ने सभी बच्चों को सृजनात्मक कार्य एवं समाज निमार्ण कार्य में आगे आने का संदेश दिया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।


