जशपुर

चंद्रमणि को राष्ट्रीय कवि संगम ने किया सम्मानित
05-Sep-2021 7:49 PM
  चंद्रमणि को राष्ट्रीय कवि संगम ने किया सम्मानित

पत्थलगांव , 5 सितंबर।  राष्ट्रीय कवि संगम इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में श्री राम काव्य पाठ का आयोजन 4 सितंबर को किया गया, जिसमें जशपुर, रायगढ़ के उदयमान कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में घरजिया बथान के चंद्रमणि यादव को  सम्मानित किया गया।

 चंद्रमणि यादव ने सारा जग है प्रेरणा ,प्रभाव सिर्फ राम है कविता के साथ मनमोहक प्रस्तुति दिी। एवं इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय कवि संगम ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन में सहभागिता के लिए न्योता दिया है। 

चंद्रमणि यादव को पूर्व में भी तत्कालीन जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर द्वारा वॉइस ऑफ जशपुर तथा कलेक्टर महादेव कावरे द्वारा वेस्ट उद्घोषक के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इसी प्रकार कला के क्षेत्र में भी विधायक राम पुकार , राजा रणविजय सिंह ,बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव,पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है तथा चंद्रमणि ,पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे, मीर अली मीर ,जैसे मूर्धन्य कवियों के साथ  भी मंच साझा कर चुके हैं।

चन्द्रमणि यादव को उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने ढेर सारी बधाई देते हुए नित्य नई ऊंचाइयों तक पहुचने के साथ अपने ग्राम अपने जिले का नाम रौशन करने शुभकामनाएं दिए।


अन्य पोस्ट