जशपुर

सावन महोत्सव पर कई स्पर्धाएं, विजेता पुरस्कृत
12-Aug-2021 9:51 PM
 सावन महोत्सव पर कई स्पर्धाएं, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 12 अगस्त। रौनियार महिला शक्ति जशपुर द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साइबर कंप्लेंट सेल की एस आई रश्मि थॉमस थीं, वहीं समाज की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान देते हुए विशेष अतिथि के रुप में  मनोरमा गुप्ता और शांति देवी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के लिए निर्णायक के रूप में शीला गुप्ता, चंद्रसेना गुप्ता और मीना गुप्ता ने कार्य किया।

अनीता गुप्ता ने अपनी स्वरचित कविता सुनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की और मुख्य अतिथि को अपने द्वारा रचित काव्य संग्रह भेंट की। रौनियार महिला शक्ति की अध्यक्ष सीमा गुप्ता के द्वारा अपनी पूरी कार्यकारिणी का परिचय दिया गया और उनके कार्यों के बारे में भी बताया गया। इसके पश्चात के कार्यक्रम का संचालन रजनी गुप्ता और मंजू गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाएं उपस्थित हुर्इं। कार्यक्रम में बहुत सारी प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता कराया गया था, जिसमें प्रथम शिखा गुप्ता, द्वितीय निशा गुप्ता, तृतीय वीना गुप्ता हुई। कुछ दिन पूर्व फूलों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया था, जिसमें प्रथम स्थान संगीता गुप्ता एवं द्वितीय स्थान रजनी गुप्ता ने प्राप्त किया था। सभी को इस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें नीतू गुप्ता का नृत्य बहुत ही सुंदर था जिन्हें विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

 सावन सुंदरी का चयनजजों के निर्णय के आधार पर प्रथम रेखा गुप्ता, द्वितीय सुमन गुप्ता, तृतीय पूनम गुप्ता रहीं,  वहीं वन मिनट गेम में प्रथम नेहा गुप्ता, द्वितीय प्रियंका गुप्ता, तृतीय निशा गुप्ता रही।  महिलाओं के लिए सेल्फी जोन और झूला भी लगवाया गया था।

कार्यक्रम के अंत में विशेष अतिथि रश्मि थॉमस ने कहा कि महिलाएं पूरे वर्ष घर के कामों में व्यस्त रहती हैं और सावन के समय में हरे परिधानों में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ यहां उपस्थित हुई हंै जो कि काफी सुंदर लग रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी को यदि कोई परेशानी होती है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं इस विशेष कार्य के लिए रौनियार महिला शक्ति को बधाई देते हुए बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की।

विशेष अतिथि मनोरमा गुप्ता और शांति देवी जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बहू बेटियों के मुस्कान देख कर बहुत प्रसन्नता होती है। कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने में अभिलाषा गुप्ता ,संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता,तनुजा गुप्ता ,रजनी गुप्ता, आशा गुप्ता के द्वारा बहुत मेहनत की गई थी। सीमा गुप्ता के द्वारा बताया गया कि वर्ष भर में बहुत सारे कार्यक्रम रौनियार महिला शक्ति के द्वारा कराया जाता है तथा सावन महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष  सावन माह में रौनियार महिला शक्ति के द्वारा किया जाता है जिसमें निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार सावन सुंदरी का चयन भी किया जाता है और प्रतिवर्ष किया जाता रहेगा।


अन्य पोस्ट