जान्जगीर-चाम्पा
गणेश उत्सव की तैयारी में लगे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार
22-Aug-2025 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 22 अगस्त। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कूटी टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, सुमित कश्यप (18) और प्रहलाद कश्यप (19) रात करीब 10 बजे गणेश उत्सव के लिए गाना गाने की रिहर्सल में अपने दोस्तों को लेने स्कूटी से निकले थे। वे जैसे ही ग्राम कुटरा के नवा तालाब के पास पहुंचे, तभी उनकी स्कूटी वहां खराब हालत में खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


