अंतरराष्ट्रीय

यूएन: वैश्विक प्रतिबद्धताओं के बावजूद ढाई डिग्री तक बढ़ जाएगा पृथ्वी का तापमान
06-Nov-2025 9:42 AM
यूएन: वैश्विक प्रतिबद्धताओं के बावजूद ढाई डिग्री तक बढ़ जाएगा पृथ्वी का तापमान

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की नई रिपोर्ट के अनुसार, देशों द्वारा किए गए ताजा जलवायु वादों के बावजूद इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान 2.3 से 2.5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि तापमान 1.5 डिग्री से अधिक बढ़ता है, तो इससे विनाशकारी परिणाम होंगे, जिनमें चरम मौसम की घटनाएं, समुद्र स्तर में वृद्धि और ईको सिस्टम का पतन शामिल है.                                                                                                                                             

रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल एक-तिहाई देशों ने 2035 तक उत्सर्जन कटौती के लक्ष्य तय किए हैं. अमेरिका की भूमिका विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के फैसले के कारण आब अमेरिका पेरिस समझौते को हिस्सा भी नहीं रहा. अगर अमेरिका की प्रतिबद्धताओं को हटाया जाए, तो तापमान में गिरावट की संभावना और भी कम हो जाती है.

कॉप 30 सम्मेलन से ठीक पहले आई इस रिपोर्ट ने वैश्विक नेताओं को चेताया है कि जलवायु कार्रवाई की गति बेहद धीमी है. 2024 में वैश्विक उत्सर्जन में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें भारत, चीन, रूस और इंडोनेशिया प्रमुख योगदानकर्ता रहे.  (dw.com/hi)

 

 

 


अन्य पोस्ट