गरियाबंद

भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी- चंद्रशेखर
12-Jul-2021 5:12 PM
भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी- चंद्रशेखर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 जुलाई।
रविवार को ग्राम कुण्डेल में सक्षम युवा ग्रुप के नेतृत्व में 200 नग छायादार व फलदार पौधा का नदी किनारे रोपण कर सुरक्षा की संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,  रुद्रसेन सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा उपस्थित थे। 

इस अवसर पर चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कोरोना संकट काल में आक्सीजन की कमी के कारण अपने आसपास अनेक व्यक्तियों को हमने परेशान होते देखा है और दुर्भाग्यवश कुछ अपनों को खो भी दिया है। वृक्षारोपण के महत्व को हम सभी को समझना है और भावी पीढिय़ों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। 

सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने कहा कि लोगों को प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व तथा उनके संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु इससे अच्छा अवसर हमको प्राप्त नहीं हो सकता है। हमारे गांव के युवाओं द्वारा सक्षम युवा ग्रुप बनाकर इस ओर सार्थक प्रयास किया जा रहा है] यह निसंदेह सराहनीय है। 

कार्यक्रम में श्रवण यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष  रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू, प्रकाश चक्रधारी, सह सोशल मीडियाप्रभारी लिकेश्वर साहू, भेखलाल सिन्हा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा, गोपाल चक्रधारी, नितेश सिन्हा, तीरथ दिवान, खिलेंद्र सिंह, रमेश सिन्हा, गुलशन सिन्हा, राहुल सिन्हा, खिलेश्वर सिन्हा, दिनेश यदु, सोनम यदु सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट