गरियाबंद
इंटक कार्यकारी अध्यक्ष उमेश, सूरज कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष
13-Jan-2021 4:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 13 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के असंगठित इंटक कार्यकारी अध्यक्ष पद उमेश रगड़े एव सूरज को इंटक कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के निर्देशानुसार इंटक प्रदेशमहामंत्री रजनीश सेठ की अनुशंसा पर असंगठित इंटक प्रदेशाध्यक्ष संजु तिवारी एवं युवा इंटक प्रदेशाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ठाकुर की सहमति से की गई। नियुक्ति पर इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर, असंगठित इंटक प्रदेश सचिव पुरषोत्तम बंजारी, युवा नेता गोलू गवली सहित युवा साथी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे