गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 नवंबर। धर्म जागरण समन्वय विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शिशु वाटिका, गरियाबंद में मातृशक्ति बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्माचार्यों, संतों, प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में स्वामी डॉ. राजेश्वरानंद, महंत वेद प्रकाश आचार्य, सत्यनारायण तिवारी, महामंडलेश्वर साध्वी शौम्या दीदी, स्वामी गौतमानंद, ज्योतिषाचार्य रविंद्र शास्त्री और भागवताचार्य पं. हिमांशु मिश्रा उपस्थित थे। इसके अलावा प्रांत धर्म जागरण प्रमुख राजकुमार चंद्रा, मातृशक्ति धर्म जागरण की प्रांतीय सह-संयोजिका अंजू बघेल तथा जिला संयोजिका व फिल्म विकास बोर्ड की सदस्य प्रसन्ना अवस्थी भी मौजूद रहीं।
बैठक में धर्म, संस्कृति, परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। उपस्थित संतों और वक्ताओं ने परिवार में संस्कारों के निर्माण, सामाजिक जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों के विषय में अपने विचार रखे। संत-महात्माओं ने मातृशक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का बीजारोपण और आने वाली पीढिय़ों के चरित्र निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम का संचालन ताकेश्वरी साहू ने किया और आभार अंजू बघेल ने व्यक्त किया। आयोजन में मिलेश्वरी साहू, ताकेश्वरी साहू, छाया साहू, मृदुला निर्मलकर, प्रियंका सोनी, आरती द्विवेदी, मंजू दुबे, सरोजनी साहू, ज्योति साहू, विद्या साहू, रेनुका साहू, सरला उइके, मंजू रामटेके, सावित्री कश्यप, इंदु पटेल, माधुरी साहू, खिलेश्वरी साहू, सत्यप्रकाश मानीकपुरी, लोकनाथ साहू, केशर निर्मलकर, सदानंद सरवारकर, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोनटेके, रिखीराम यादव, प्रहलाद सिंह, जितेंद्र यादव, शेषनारायण, ठाकुर राम और भानुप्रताप राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।