गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 नवंबर। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 32, ग्राम ऊपरवारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए ‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म, युवाओं को नशे से दूर रहने, डिजिटल साक्षरता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों को सीखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को पहचान देने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचारों से समाज में सकारात्मक कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।