गरियाबंद

रथ यात्रा महोत्सव में गुरु खुशवंत साहेब ने टेका माथा
26-Jul-2026 5:18 PM
 रथ यात्रा महोत्सव में गुरु खुशवंत साहेब ने टेका माथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 26 जुलाई।
अमलीपदर में शुक्रवार को कौशल विकास व तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब    कथावाचक युवराज पांडे के ग्रह ग्राम पहुंचे तो उनका आत्मीयता के साथ पं. युवराज पांडेय ने  स्वागत किया। गुरु सुखवंत साहेब ने गुंडिचा मंदिर पहुंचकर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर  प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और सभी प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

 मैनपुर आगमन पर गुरु खुशवंत साहिब एवं राजिम  विधायक रोहित साहू का  जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। अमलीपदर में साहेब  ने अपने संबोधन में  देवभोग को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से  पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि यहां से भगवान जगन्नाथ के लिए भोग पुरी भेजा जाता है। जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव  केवल श्रद्धा और भक्ति का महापर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक भी है, जो युगों से जन-जन में विश्वास, समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता आया है। भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा की यह पावन यात्रा केवल देवविग्रहों का नगर-भ्रमण नहीं, बल्कि लोक-आस्था की गहराइयों से निकलकर राष्ट्र की आत्मा को स्पर्श करने वाला दिव्य लोकमंगल अभियान है यह महान परंपरा हमें स्मरण कराती है कि जीवन का सार निरंतर गतिशील रहते हुए धर्म, कर्तव्य, विनम्रता और समर्पण के पथ पर आगे बढऩे में निहित है तथा समाज और राष्ट्र के व्यापक कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करना ही सच्ची साधना है।
 इस शुभ अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में नमन करते हुए राष्ट्र की समृद्धि, समाज की सद्भावपूर्ण एकता तथा प्रत्येक नागरिक के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता हूं।
राजिम विधायक रोहित साहू  ने कहा- भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महोत्सव के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा की प्रतीक यह पावन रथयात्रा सेवा, समर्पण और एकता का संदेश लेकर आती है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आये, महाप्रभु से यही प्रार्थना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा मोहन सिंह कुशवाह पुलसत शर्मा यमराज ओटी मनोज निर्मलकर डाकेश्वर नेगी हसन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट