गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 28 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 121वीं एपिसोड मन की बात का लाइव प्रसारण एल ईडी के माध्यम से नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष के निवास स्थान पर सुना। इस दौरान मोदी के सारगर्भित उद्बोधन में पिछले दिनों 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमला पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां,अन्नदाताओं के कड़े परिश्रम से लेकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बड़ा है समेत कई अहम मुद्दों पर देशवासियों से रूबरू हुए उन्होंने देशवासियों के नाम संबोधन में दिवंगत वैज्ञानिक कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन ने इसरो और राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं इसके साथ ही उन्होंने आर्यभट्ट सेटेलाइट की लांचिंग के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि भारत अब कैसे एक ग्लोबल स्पेस पावर बन चुका है साथ ही चंद्रयान-2 चंद्रयान 3 और गगनयान जैसे मिशनों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि स्पेस स्टेटप के सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। आज बहुत से युवा स्पेस स्टार्टअप में नए झंडा लहरा रहे हैं। चंद्रयान-2 के बाद चंद्रयान 3 की सफलता,देश गगनयान,चंद्रयान के क्षेत्र में कार्य करने में जुटा है।म्यांमार में भूकंप से आहत हुए लोगों पीडि़तों के लिए भारतीयों द्वारा ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया।जिससे तात्कालिक रूप से भारत के वैज्ञानिको,डॉक्टरों व अन्य लोगों की एक टीम बनाकर आपरेशन ब्रम्हा के द्वारा भूकंप के पीडि़तों की सहायता किया।जिनकी वजह से भारतीयों के ऑपरेशन ब्रह्मा का तारीफ एवं धन्यवाद भी किया गया। तथा पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए, आतंकियों के खिलाफ ठोस निर्णय लेने की बात कही,इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सारगर्भित उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र बल्लू सोनी,पार्षद गण रवि साहू,जागेश्वर यादव,सहदेव कंसारी,नम्मु ध्रुव,निर्मला धीरज साहू, जीना निषाद,सौरभ सिंटू जैन,महेंद्र साहू,प्रांजल वर्मा,संजीव सोनी, राजू रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।