गरियाबंद

राजिम, 25 अप्रैल। राजिम के वार्ड 13 में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 22 अप्रैल को मनाई गई। कार्यक्रम में सतनामी समाज के वरिष्ठ एवं सेवाभावी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, छग राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा नेता अशोक बजाज, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जि़ला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरिश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा नेता श्याम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला।