गरियाबंद

पीएमश्री शास. हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न स्थलों की जुटाई जानकारियां
22-Apr-2025 3:07 PM
पीएमश्री शास. हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न स्थलों की जुटाई जानकारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 अप्रैल
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए 19 अप्रैल को हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी ट्रिपल आईटी, ऊर्जा पार्क एवं मुक्तांगन ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य आसपास के उद्योगों, पर्यावरण, संस्कृति की जानकारी देना एवं बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाना है। विद्यार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर एवं शाम के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।

इस भ्रमण का शुभारंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने किया। इसी क्रम में 20 अप्रैल को बच्चों को श्याम राइस मिल (मनमोहन अग्रवाल), चंपारण, घोंट गांव में जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। दूसरे दिन भी नाश्ता, भोजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई थी। श्री श्याम राइस मिल में प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का मनमोहन अग्रवाल एवं उनकी टीम ने आत्मीय स्वागत किया।

 

जंगल सफारी भ्रमण की व्यवस्था विधायक इंद्र कुमार साहू ने की थी। प्राचार्य श्रीमती एफ.के. दानी ने विधायक इंद्र कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू, मनमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। श्रीमती एफ.के. दानी और एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष सौरभ जैन ने विधायक इंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, मनमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी आभार व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विभिन्न संस्थाओं, लघु उद्योगों और सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी मिल रही है।


अन्य पोस्ट