गरियाबंद

नेशनल हेराल्ड, भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका
19-Apr-2025 7:00 PM
नेशनल हेराल्ड, भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 अप्रैल। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी समेत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर सोनिया व राहुल गांधी का पुतला फूंका।

इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष फऩेंद्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में जिला युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया और राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही दोनों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा ने बताया ऐसे सैकड़ों घोटाले केंद्र सरकार मे रहते हुए कांग्रेस ने किए है जिसमें हर एक घोटाले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी संलिप्त है। कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्टाचारी नेताओं से संलिप्त पार्टी है जिसका पर्दाफाश हो चुका है इसलिए जनता इनको सभी जगह नकार चुकी है। कार्यक्रम में नवापारा के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, देवनाथ साहू, गोपाल वर्मा, राजा तम्बोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव, वेदप्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे, मुकेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू, हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू, सागर साहू, एवं सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट