गरियाबंद

भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने किया पदभार ग्रहण
12-Apr-2025 3:28 PM
भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने किया पदभार ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 12 अप्रैल।  छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, खाद्य निगम के अध्यक्ष संदीप शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र में मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार से प्रदेश में तेजी से विकास होगा।

इस अवसर पर चंदूलाल साहू ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के तर्ज से देश का खूब विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को लेकर हर क्षेत्र में काम कर रही है।

मोदी हमेशा कहते हैं कि राजनीति में हम सेवा करने के लिए आए हैं।

 

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, राजिम नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चन्द्राकर,श्याम अग्रवाल, जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जनपद सदस्य आशीष पांडे, मोती साहू, लखनलाल सिन्हा, देवकी साहू, छाया राही, गैंदलाल साहू, अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, चंद्रिका साहू, मेघनाथ साहू, रमेश साहू, सोमनाथ पटेल, हीरामणि साहू, योगिता सिन्हा, डॉ. के आर सिन्हा, किशोर देवांगन, मनीष साहू, गजेंद्र यादव, डॉ दिलीप साहू, मोहन साहू, मोती साहू, टीकम साहू, प्रदीप जैन,जानकी पटेल, भारत यादव, अंजनी उत्तम, सोमप्रकाश साहू, अशोक सिंह राजपूत, सुरेश पटेल, टंकेश्वर सोनकर, अजय पटेल, मंसाराम कुर्रे, कुलेश्वर साहू, शैलेन्द्र साहू, बलराम यादव, समेत नवापारा, राजिम एवं गरियाबंद जिले से से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।


अन्य पोस्ट