गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 3 मार्च। शनिवार को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। श्री साहू सुबह स्नान पश्चात गायत्री मंदिर में पूजन हवन कर कुंड में आहुतियां दी। साथ ही उन्होंने श्री राजीवलोचन मंदिर और श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। श्री साहू ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
वहीं पूर्व सांसद श्री साहू के राजिम स्थित मुख्यालय निवास में कार्यकर्ताओं, मित्रों और समर्थकों ने पहुंच कर गुलदस्ता, श्रीफल, शाल, तो कोई हार पहनाकर, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिये।
इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी सहित अनेक विधायकों राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू, कृषक सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जनपद सदस्य आशीष पांडे,मनीष साहू, अशोक राजपूत, राधेश्याम बंजारे, रामगुलाल साहू, कमल सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, शा. कन्या शाला शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष देवकी साहू, प्रवीण पुष्पकर, डॉ.के आर सिन्हा, युवराज साहू, लोकेश सोनी, मुकेश साहू, रोमन साहू,पार्षद टंकू सोनकर, विनोद सोनकर, शरद पारकर, शिव प्रसाद साहू, कमल नारायण साहू, मोतीलाल साहू, रामाधार साहू, मोहनलाल साहू, चंदू महेन्द्र जैन, अजय दीक्षित, मनोज देवांगन, मनीष हरित, मनीष साहू, सुनील कुमार साहू, विक्रम मेघवानी, लोकिन साहू, छाया राही, पार्षद पूर्णिमा चंद्राकर, युवराज साहू, जितेंद्र पेंदरिया, अजय पटेल, पार्षद किशोर देवांगन,आकाश राजपूत, सोमनाथ पटेल, पूरन यादव, अनीता यादव, सहित क्षेत्र के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।