गरियाबंद

वरिष्ठजनों का सम्मान
28-Dec-2024 2:56 PM
वरिष्ठजनों का सम्मान

राजिम, 28 दिसंबर। पिछले दिनों सार्वजनिक रामायण रामकथा महोत्सव दुर्गा मंच गोवर्धन पर राजिम में 27 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक आयोजित है। इस रामकथा महोत्सव का आमंत्रण पूरे नगर में दिया गया। नगर पंचायत राजिम के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,पूर्व पार्षद सागर निषाद,पूर्व पार्षाद नंदकिशोर शर्मा, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, समाज सेवी सुनील जैन, हेमंत साहू, कोमल वर्मा, लक्ष्मण निषाद, लक्ष्मी निषाद, नोहर साहू, मुरारी पटेल के द्वारा रामकथा महोत्सव का आमंत्रण पत्र के साथ नगर के वरिष्ठजनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान कर राम कथा महोत्सव में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।

इस सार्वजनिक राम कथा महोत्सव की तैयारी गोवर्धन राजिम में हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। और कथा वाचक पंडित राम शाखा पांडे मैहर वाले के मुखारविंद से राम कथा होगा। नगर के सभी भक्तजनों से इस आयोजन में तन मन धन से सहयोग देकर मानक यज्ञ को सफल बनाने एवं पुण्य के भागी बनने की अपील की जा रही है।


अन्य पोस्ट