गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 21 दिसंबर। संगठन महापर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी के मैनपुर मंडल अध्यक्ष का चुनाव मंडल चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा की उपस्थिति में साहू सदन में हुई। संतोष यादव का नाम भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा के बाद ताली व नारों से सभागार गूंजायमान हो गया।
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नए मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। चुनाव प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी रहे, जिन्होंने चुनाव के पूरे नियमावली एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने में सफलता हासिल की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने मंडल अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन में सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी। जिला अध्यक्ष ने कहा-24 घंटे में से कम से कम 8 घंटा आपको संगठन के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जिसके संगठन के लिए सुबह से रात तक कभी भी कोई भी कार्य जनता के हित एवं संगठन के लिए तत्पर रहना है।
वर्तमान मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि पूरे 5 वर्ष तक सभी का साथ मिला, उसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए अपने कार्यकाल को याद करते हुए सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और कहां भाजपा के लिए हमेशा तन मन धन के साथ सेवा करता रहूंगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी जिला अध्यक्ष राजेश सहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा महामंत्री दिलीप साहू प्रदीप शर्मा मोहन कुशवाहा सरिता ठाकुर तुलसी राठौर महेंद्र सोनी बाबूलाल साहू राकेश दुबे रूपेश साहू मोहित द्विवेदी शक्ति सिंह कुशवाहा निमेष सिन्हा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।