गरियाबंद

रेड रिबन क्लव द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा आयोजन
19-Dec-2024 2:50 PM
रेड रिबन क्लव द्वारा विश्व एड्स  दिवस पखवाड़ा आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 दिसंबर।
कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में प्राचार्य सी. एल. देवांगन के मार्गदर्शन में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ,रेड क्रॉस समिति एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पखवाड़े के प्रथम दिवस पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,राजिम के काउंसलर विजय राजघाटे ने एड्स के कारण एवं रोकथाम विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। दूसरे दिन विश्व एड्स दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सन साइज फाउंडेशन की काउंसलर प्रीति शिंदे एवं प्रोजेक्ट मैनेजर लोकेश्वरी विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एड्स की रोकथाम के उपायों और जागरूकता पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से एड्स पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।कार्यक्रम में समर्थन संस्था की संगीता साहू,डोमन लाल साहू एवं गुलशन साहू ने भी विद्यार्थियों से जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हुए एड्स जागरूकता में योगदान देने का संदेश दिया। पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में एचआईवी संक्रमण से बचाव विषय पर निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजिका नंदनी साहू (सहायक प्राध्यापक, गणित) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सामेश्राम (सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान), पुष्पलता कंवर (सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान), मोनिका साहू, पीयूषकांत भारद्वाज, पुरुषोत्तम काबरा (सहायक प्राध्यापक), एवं पल्लवी चंदन (कंप्यूटर शिक्षक) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में प्राचार्य सी. एल. देवांगन क्षेत्रीय अपर संचालक, रायपुर संभाग, एस. आर. वड्डे, डॉ. मधुरानी शुक्ला, जितेंद्र कुमार सिन्हा,प्रेमेंद्र कुमार उपाध्याय,टिकेश्वर सिंह मरकाम, रमेश कुमार लहरे, डॉ.सरस्वती देवी बेरवंशी, डॉ.रजिया सुल्ताना, समस्त अतिथि शिक्षक, एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट