गरियाबंद

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
19-Nov-2024 2:30 PM
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

धान खरीदी गड़बड़ी में संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 19 नवंबर। जिले में धान खरीदी की सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने जिले के 67 सहकारी समितियों के 90 धान उपार्जन केन्द्रों से संबंधित नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर एवं समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये।  कलेक्टर अग्रवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के तहत ही सुचारू रूप से धान खरीदी की जाए। सभी केन्द्रों में शासन द्वारा तय किये 35 बिन्दुओं में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाए। धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रों के नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सजग एवं सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा तय किये गये मानक अनुसार धान सुखा होना चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की समझौता नहीं करें। धान की चलिटी की जांच कर अधिकतम 17 प्रतिशत तक आर्द्रता के साथ साफ-सुथरा धान की ही खरीदी की जाए। किसी भी स्थिति में कोचिया एवं बिचौलियों से धान की खरीदी न की जाए। क्षेत्रों में अवैध धान खरीदी बिक्री भण्डारण एवं परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखकर आवश्यक कार्रवाई करे। किसानों की सुविधा के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने के लिए मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से ही टोकन लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। टोकन धान खरीदी दिवस के 7 दिन पहले लेना होगा। किसानों द्वारा पूर्ण धान बेचे जाने के पश्चात तत्काल रकबा समर्पण भी करवाये।  औसत उत्पादन से ज्यादा टोकन कटवाने वाले रकबों कलेक्टर ने कहा कि 18 से 22 नवम्बर तक धान खरीदी को उत्सव के रूप में मनाना है। इसके तहत खरीदी केन्द्रों में किसानों का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाना है। इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए छायेदार शेड, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट एवं अग्निशमन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साथ ही खरीदी केन्द्रों में नो स्मोकिंग जोन से संबंधित आवश्यक फ्लैक्स भी लगवाये। इस दौरान बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी प्रहलाद पुरी गोस्वामी, जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, खाद्य अधिकारी सुधीरगुरू सहित नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। थे।


अन्य पोस्ट