गरियाबंद

2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 को मातर कार्यक्रम का आयोजन
30-Oct-2024 2:35 PM
2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 को मातर कार्यक्रम का आयोजन

नेता-जनप्रतिनिधि ने दी दीपावली की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अक्टूबर। हिन्दू धर्म के सबसे बड़ा पर्व दीपावली शुक्रवार से भगवान धनवंतरी के जयंती धनतेरस के साथ प्रारंभ हो गया। इसके साथ ही गुरूवार को लक्ष्मी पूजा, रात्रि गौरी-गौरा पूजा, शनिवार को गोवर्धन पूजा एवं रविवार को अन्नकूट पूजा (मातर) के साथ दीपावली पर्व मनाया जायेगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा, अन्नकूट मातर का कार्यक्रम नगर झेरिया यादव समाज द्वारा बस स्टैंड के पास सहाड़ा देव स्थल में मनाया जाएगा। झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष श्याम लाल यादव ने बताया कि 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा तथा 3 नवंबर को मातर पूजा मनाया जाएगा।

इधर दीपावली त्यौहार पर नगर सहित अंचल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, समाजसेवी किशन सांखला, फेकनू साहू, बाबी चावला, नवल साहू, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के अग्रवाल, ईश्वरी साहू बरभाठा, कन्या शाला विकास एवं प्रबंध समिति राजिम के अध्यक्ष देवकी साहू, प्रकाश साहू पूर्व सरपंच नीरा साहू श्याम नगर, ग्राम दुलना सरपंच उमेश साहू, भेंडरी सरपंच प्रीतराम देवांगन, बल्लू सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू अभनपुर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, आम आदमी पार्टी नेता मोहन चक्रधारी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष देवांगन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रेशमसिंह हुंदल, साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, धीरज साहू, पूर्व पार्षद रामरतन निषाद, नवापारा पार्षद संध्या राव, मंगराज सोनकर आदि शामिल है।


अन्य पोस्ट