गरियाबंद

हरिपाल और होमन का राज्य स्तर शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में चयन
26-Sep-2024 2:26 PM
हरिपाल और होमन का राज्य स्तर शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में चयन

नवापारा-राजिम, 26 सितंबर। शा. उ.मा . वि. पोंड अभनपुर जिला रायपुर के हरिपाल 9वीं के छात्र तथा होमन साहू 10वीं के छात्र का 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खो खो , 17 वर्ष ( जूनियर) क्रीड़ा प्रतियोगिता रायगढ़ 19 सितंबर से 22 सितंबर तक के लिए चयन किया गया है। 

खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य दीपिका माहेश्वरी, वरिष्ठ व्याख्याता सेवा राम वर्मा, बी.एल. दुबे, कृपा राम महेश्वरी, विष्णु राम साहू, सुरेश तारक, कल्पना सायतोड़े, कुमकुम झा, रामेश्वरी ध्रुव, टॉमिन साहू, मीनावर्मा, वर्षा तिवारी, निशा सिंह बैश, मीनादीक्षित, मीता राठिया, सावित्री यदु, एम. राजपूत, देवकुमारी साहू, अन्य खिलाड़ी आयुष सूर्यवंशी, गुजराती, त्रिलोक, कुलदीप, अमित कुमार, ईशान कुमार, भविष्य कुमार, सुमन, आरती, पूजा, प्रेरणा सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दिया। यह जानकारी व्यायाम शिक्षक विजय रत्नाकर ने दिए।

 


अन्य पोस्ट