गरियाबंद

राज्य शालेय खेल स्पर्धा कल से
25-Sep-2024 9:01 PM
राज्य शालेय खेल स्पर्धा कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 सितंबर।
कबीरधाम में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा पांच जोन से उक्त प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में अंडर 14 तथा अंडर 17 बालक बालिका के दो ग्रुप को सम्मिलित किया गया है। 

उक्त वॉलीबॉल बालक वर्ग  अंडर14 में गरियाबंद वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर गांधी मैदान के रुद्र राज फूलझेले, यश राज साहू, अर्श मेमन एवं बालिका वर्ग में अंशिका पांडे, काव्या , अंडर 17 बालक वर्ग में  राजीव मरकाम, कृतेष कश्यप, तन्मय बालिका वर्ग में रोजी खान, धरना यादव, सीमा साहू का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए हुआ है, जो कबीरधाम राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना खेल का जौहर दिखाएंगे। इनकी इस सफलता के पीछे कोच  संजीव साहू नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सूरज राव महाडिक का विशेष योगदान है। 

नगर के खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि अधिक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी जिनमें प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी एसके सारस्वत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  आर पी दास, सहायक क्रीडा अधिकारी  उत्तम नेताम,नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मो.गफ्फार मेमन(गफ्फू) उपाध्यक्ष  सुरेन्द्र सोनटेके,युवा जनप्रतिनिधि संदीप सरकार, विजय सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर(टिंकू)राजेश साहू, रितिक सिन्हा, मनोज खरे,विनय दासवानी,प्रकाश रोहरा, विजय कश्यप, अजय(अज्जू) दासवानी,ऐश्वर्य यदु , प्राचार्य दीपक बौद्ध सेजस,  स्टीफैम बर्न  एंजल्सएंग्लो,मोहम्मद अख्तर खान, मो.मुजाहिद मनिहार, मोहसिन खान, महेंद्र यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी, होरी यादव, रमेश यादव, जीतू सेन सम्मिलित हैं।


अन्य पोस्ट