गरियाबंद

तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने कब्र खोदी, 2 गिरफ्तार
25-Sep-2024 3:33 PM
तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने कब्र खोदी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 सितंबर।
गरियाबंद में तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला का कब्र खोदकर शव निकालने का मामला सामने आया है। यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी का है, जहां 22 सितंबर रात में भूखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मौत होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। मृतिका गांव के ही मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते हुए लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा काम किया गया था। 

आसपास पता करने पर पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की तरफ गया था। गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछा गया तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया, जिसके बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। 

छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों और परिजनों के जरिए खुदी हुई कब्र को ठीक किया। ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नंदे यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 


अन्य पोस्ट