गरियाबंद
राजिम, 11 सितंबर। लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत शासकीय ठेकेदार संघ का गठन किया गया, जिसमें ग्राम पोखरा के सरपंच सतीश यादव को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। संघ के उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, सचिव संजू सोनकर, कोषाध्यक्ष सद्दाम अली को मनोनीत किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में भूपेंद्र यादव, ललित सिन्हा, प्रवीण पुष्पाकर, आदर्श राव शिंदे, पुरुषोत्तम लालवानी, मनोज श्रीवास्तव, सेवक सोनकर, योगेश शर्मा, विनोद सोनकर, विश्वजीत ठाकुर, उमेश साहू, बलराम यादव, राहुल देवांगन को रखा गया है।
संघ के संरक्षक जितेंद्र राजू सोनकर एवं लाला साहू बनाया गया है। राजिम में पहली बार शासकीय ठेकेदार संघ का गठन किया गया है। संघ के सभी लोगों ने ठेकेदारों के हितों की रक्षा के प्रति संकल्पित हुए। इस अवसर पर सभी नव पदाधिकारियों को विधायक रोहित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर, नगर पंचायत के पार्षदों ने बधाई दी है।