गरियाबंद
मैनपुर, 25 अगस्त। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई जिसमें एलकेजी और केजी वन के बच्चे राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे। कृष्ण बने बच्चे अपने साथ हाथ में बांसुरी माथे पर मुकुट और राधा बनी बच्चियां अपने साथ मटके में मक्खन लिए हुए थी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना कर किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय करो के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। श्री कृष्ण की विभिन्न लीला जैसे कारागार, माखन चोर कान्हा की अटखेलियां, श्री कृष्ण सुदामा मिलन, मटकी फोड़, रासलीला, राधा कृष्ण का झूला, श्री कृष्ण के मनोरम रूप बखूबी प्रदर्शन किया।
संस्था के प्राचार्य ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी छात्राओं को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी


