गरियाबंद

राखी से सजी भाईयों की कलाई
19-Aug-2024 4:38 PM
राखी से सजी भाईयों की कलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 19 अगस्त। 
सोमवार को  रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन पर्व पर घरों में परपंरागत रूप से भाईयों की जहां कलाईयां सजी, वहीं बहनों को उनके ख्वाहिश के मुताबिक तोहफे और उपहार मिले।

रक्षाबंधन के मौके पर घरों में खुशियां ही खुशियां नजर आई। भाईयों को कलाई सजाकर जहां बड़ी बहनों ने दुलार किया, वहीं बड़े भाईयों ने अपनी छोटी बहनों को आशीर्वाद स्वरूप साथ देने का वचन दिया। महत्वपूर्ण रिश्तों में से यह नाता भाई-बहनों के लिए खुशी की सौगात लेकर आया। राखी बांधने के बाद भाईयों ने मनचाहा उपहार देकर खुशियों की झड़ी लगा दी। कुछ घरों में जहां बड़ी बहनों ने भाईयों की देखरेख का वायदा किया। वहीं कुछ घरों में छोटी बहनों के जीवन में आने वाली हर तकलीफ में साथ खड़े रहने का भी भाईयों ने भरोसा दिया। 
राखी के अवसर पर घरों में हंसी-खुशी के बीच भाई-बहन ने समय बिताया। 
 


अन्य पोस्ट