गरियाबंद

ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने किया ध्वजारोहण
19-Aug-2024 4:14 PM
ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 अगस्त।
नगर के ब्रह्माकुमारीज मुख्य सेवा केंद्र त्रिमूर्ति भवन में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। सभी भाई बहनों ने मिलकर राष्ट्रगान गया एवं देश भक्ति गीतों द्वारा देश प्रेम प्रदर्शित किया। मुख्य सेवा केंद्र प्रभारी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सच्ची आजादी विषय पर अपना उद्बोधन में कहा कि पांच विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह, और अहंकार आज मनुष्य के अंदर व्याप्त है, प्रत्येक मनुष्य इन पाँचो विकारो का गुलाम है। इन पांच विकारों से मुक्त होना ही वास्तविक मुक्ति है तभी भारत में असली आजादी आएगी। भारत को किसी समय सोने की चिडिय़ा कहा जाता था हमें पवित्रता शांति और सुखमय उत्तम देवलोक, ऐसा श्रेष्ठ, व पवित्र, देवलोक भारत को बनाने के लिए अपने अंदर दिव्यगुणों को लाना होगा। उसके लिए आध्यात्मिकता को अपनी प्राथमिकता बनाना होगा। इसके लिए प्रतिदिन परमात्मा ज्ञान को सुने और मेडिटेशन द्वारा परमात्मा के साथ जुड़े। अपने आंतरिक कमजोरियों को दूर करें और अपने को दिव्यगुणों और शक्तियों से भरपूर कर एक चरित्र का निर्माण करें यदि प्रत्येक भारतीय ऐसा करें तो भारत को फिर से समृद्ध बना सकते हैं। तभी हम सच्चे मायने में स्वतंत्र होंगे। ब्रह्माकुमारी दीदी ने सभी को इस विशेष दिवस पर शपथ दिलाई की सदैव देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनकर भारत की सेवा में तत्पर रहेंगे। बुराइयों को अपने मन से दूर रखेंगे विकारों की गुलामी से अपने आप को बचाएं परमात्मा की श्रीमद् का पालन करेंगे तो अपने को एक श्रेष्ठ उदाहरण बनायेंगे। तभी हम सच्ची स्वतंत्रता के मायने को अनुभव करेंगे। इस अवसर पर नयापारा सेवा केंद्र की भाई बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट