गरियाबंद

रंगोली-मेहंदी स्पर्धा 5 को
02-Jun-2024 4:05 PM
 रंगोली-मेहंदी स्पर्धा 5 को

नवापारा-राजिम, 2 जून । श्री सत्यदेव महाप्रभु के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महिला संगठन कंसारी समाज द्वारा समाज की प्रतिभा को निखारने के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 5 जून को दोपहर तीन बजे से मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सामाजिक बच्चों के लिए हैं। रंगोली तीन वर्ग में आयोजित होगी। प्रथम 4-11 वर्ष जिसका विषय स्वतंत्र है। द्वितीय 12-19 वर्ष जिसमें विषय श्री राम है और तृतीय वर्ग 20 से अधिक उम्र के लोग अयोध्या में राम पर आधारिक रंगोली बनाएंगे। कंसारी समाज संगठन के अध्यक्ष सहदेव कंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग हेतु निर्देश दिए साथ ही सभी के सहयोग की अपेक्षा किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं को आगे होना जरुरी है महिलाओं की सक्रियता से समाज को एक नई पहचान मिल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य संतोष विमला, विलासिनी, लीला साव, माया सारस, पुष्पा, गायत्री, कल्याणी, सुनीता, प्रीति, सावित्री, हर्षा, सीमा, नर्मदा, पूर्णिमा, मंजू, हीरा, द्रोपति, सविता, प्रेमिन, अनीता, गंगाबाई, रूखमणी, मीना, राजकुमारी, सीमा, सरिता, त्रिवेणी, धर्मिन, रेणु, पार्वती, संतोषी, उषा, ननकी कंसारी जुटे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सरोज कंसारी ने दी।


अन्य पोस्ट