गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 दिसंबर। अभनपुर नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू ग्राम चंपारण पहुंचे। यहां विधायक साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ आतिशी स्वागत किया।
इस दौरान विधायक साहू सपत्नीक चंपेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ज्ञात हो कि विधायक निर्वाचित होने के बाद साहू प्रथम बार चंपारण पहुंच। विधायक साहू के चंपारण पहुंचने की खबर जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मिली, वे जबरदस्त उत्साहित होकर स्वागत के लिए उमड़ पड़े। इंद्र कुमार साहू जैसे ही चंपारण पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। हर एक मतदाता जिनके समर्पण से आज हम जीत कर आए हैं उनका साहू ने धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया है। विधायक ने हर एक मतदाता और कार्यकर्ता का धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया। इसके बाद साहू ने अपनी पत्नी कांती साहू के साथ चंपेश्वर महादेव का अभिषेक, पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। मंदिर परिसर मे स्थित राम जानकी मंदिर मे भी पूजा अर्चना की।