गरियाबंद

पिपरौद में मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम
04-Dec-2023 4:46 PM
पिपरौद में मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम

नवापारा-राजिम, 4 दिसंबर। मानस ग्राम पिपरौद में मानस शक्ति केंद्र एवं गुरु नामक धार्मिक संस्था के तत्वावधान में पुंसवन संस्कार एवं मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसंबर शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद माता गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सर्वप्रथम गायत्री संस्थान से आए हुए आचार्य द्वारा गर्भवती माताओ का वैदिक विधि से पुंसवन संस्कार किया गया तत्पश्चात मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें मुख्य अतिथि- श्रीमती सुनीता साहू (सरपंच) ग्राम पंचायत पिपरौद, अध्यक्षता -सीमा  साहू, विशिष्ट अतिथि - दिशा साहू श्याम कुमारी यादव एवं शिला साहू रही। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधवा माताओ का सम्मान श्रीफल एवं कंबल प्रदान कर आए हुए गणमान्य अतिथियों के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट