गरियाबंद

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा पूर्वजों के नाम कार्यक्रम आयोजित
03-Sep-2023 8:30 PM
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा पूर्वजों के नाम कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 सितंबर। केंद्रीय संगठन के नेतृत्व में देशभर में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत 3 सितंबर को माह के प्रथम रविवार को ‘अपने पूर्वजों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन डंगनिया स्थित जोशी बहनों के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रगान एवं राष्ट्रभक्ति गीतों का गान किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विष्णु दत्त जोशी के जीवन वृतांत का वाचन किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक महान इतिहासकार रमेंद्र नाथ मिश्रा , संस्था के संरक्षण सुरेश मिश्रा, अशोक रायचा, विनोद अग्रवाल, महेश दुबे, राजेंद्र चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, पुष्प लता तिवारी, शशि पांडे, रेखा जलछत्री, सावित्री कहार, लक्ष्मी नाग, रमा जोशी,  रेखा जोशी,श्रीमती जोशी एवं उनके परिवारजन,बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी,मोहल्ला वासी एवं कलाकार उपस्थित रहे।

जोशी बहनों ने बताया कि एक दुखद घटना यह रही कि आज ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मिश्रीलाल राठौर की पत्नी शांति देवी राठौर का निधन हो गया। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम समाप्त कर,संस्था के सदस्य उनकी अंतिम क्रिया में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट