गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 9 फरवरी। माघी पुन्नी मेला शुरू होने के चौथे दिन लोमश ऋषि आश्रम में श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़ा के साधुओं द्वारा सनातन धर्म के परिचायक धर्मध्वज खड़ा किया गया।
गौरतलब हो कि सन् 2006 से लगातार धर्मध्वज के प्रति श्रद्धा समर्पित करते हुए नागा साधु हर वर्ष ध्वज फहराते हंै। इस बार प्रमुख रूप से उपस्थित जनकपुरी के अध्यक्ष श्री दिगम्बर जनकपुरी, श्री महंत उमेशानंद गिरी, महंत संतोष गिरी, महंत गोकुल गिरी, थानापति महंत कमलेशानंद सरस्वती, महंत बिसंबर भारती, महंत रवि गिरी, महंत चंदन भारती, महंत अशोक गिरी आदि साधुओं के उपस्थिति में पहले खम्भे के शिख पर मयूरपंख बांधा गया। झंड़े पर स्वास्तिक, ओम, चन्द्र, सूर्य के चित्र उकेरे गयेे। हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा।
इस मौके पर महंत उमेशागिरी ने बताया कि आज से साधु संतों का मेला प्रारम्भ हो गया है। पूजापाठ, भजन किर्तन प्रारम्भ हो जायेगा। पेसवाई निकाली जाएगी तथा पर्व पर पुण्य स्नान किया जायेगा। ध्वज खड़ा करने के बाद मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना किया गया।
इस अवसर पर धमतरी जिला के अधिकारियों के अलावा राजिम तहसीलदार पेखन टांडरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।