गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 23 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं प्रदेश युवा मोर्चा के नेतृत्व में व प्रदेश के बड़े नेताओं की उपस्थिति में रायपुर के शहर जनसैलाब से हल्ला बोल उठा। बेरोजगारी भत्ता एवं प्रदेश के युवाओं को रोजगार ना देने के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश के चारों दिशाओं से कार्यकर्ता, बेरोजगार युवा एवं आम जनता ने भाजपा के इस मुहिम में सर चढक़र हिस्सा लिया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के नाकामियों को गिनाते हुए कहा प्रदेश में गंगाजल को लेकर झूठ बोलने वाले एवं ठगने वालों का सरकार चल रहा है। सारे सरकारी कार्यालयों में ताला लटका है जनता त्राहि-त्राहि हो रहे हैं। सत्ता के नशे में सरकार कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की जनमानस में कांग्रेश सरकार के खिलाफ जो विरोध है आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बेदखल कर अपने जख्मों का हिसाब लेगा। भाजपा खोरपा मंडल से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर निगम के सामने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री घेराव कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री नेहरू लाल साहू, राघवेंद्र साहू, चंद्रकांत सोनकर, मनीष साहू, अनिल साहू, हरीश चंद्र साहू, रवि वर्मा, दुष्यंत पटेल, शशिकांत साहू, नरेंद्र साहू, बैसाखू राम साहू, रामजीलाल तारक, यशवंत साहू, लोकनाथ साहू, कृष्ण कांत नामदेव, लिकेश्वर, मनीष रिगरी, रंजीत छतरी, हरीश साहू, गीतेश सेन, नरहरी निषाद, लक्ष्मण निषाद, शीतल यादव, राजेश्वरी चंद्राकर, देवकी साहू, अंबिका कोसले, जानकी साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।