गरियाबंद

पालिकाध्यक्ष ने की सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारियों के साथ बैठक, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली
15-Jul-2022 4:44 PM
पालिकाध्यक्ष ने की सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारियों के साथ बैठक, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 जुलाई।
नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने गुरुवार को पालिका सभागार में सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारियों के साथ बैठक आहूत कर आवश्यक जानकारी जुटाई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा पार्षदगण भी उपस्थित थे। जिसमे उन्होंने स्कूल प्रभारियों से वर्तमान में उनके स्कूल की दर्ज संख्या, कमरों की उपलब्धता, शिक्षकों की उपलब्धता सहित वहां की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। वही आने वाले समय में समस्याओं के निराकरण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका के उपयंत्री को तत्काल स्कूलों का निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही।

पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहाकि शिक्षा हम सभी के लिए अत्यंत जरुरी है और उनसे भी ज्यादा जरुरी उन तमाम मुलभुत सुविधाओं का होना है जो शिक्षा केन्द्रो में होना चाहिए।
बैठक में नगर के अंदर संचालित हो रही सभी शासकीय स्कूलों की वास्तविक स्थिति को समझकर वहां पर भी बेहतरी के लिए क्या अच्छा कर सकते है, इन मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में जो योजनाएं लागु की गई है वह बराबर सही ढंग से संचालित जो रही है इसकी जानकारी ली गई है।

उन्होंने कहाकि शासकीय विद्यालयों के विकास व कायाकल्प के लिए पालिका प्रशासन व उनकी टीम हर संभव मदद करेंगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर जगत, सभापति श्रीमती जुगा बाई गिलहरे, अनूप खरे, हेमंत साहनी, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, फागू राम देवांगन सहित सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट