गरियाबंद
भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
24-Nov-2021 6:39 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 नवंबर। बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अभनपुर तहसील मुख्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ के किसानो का धान पूरी तरह पानी में डूब चुका है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने खेतों का निरीक्षण कर मुवावजा देने मांग किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में अभनपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, अभनपुर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिन्हा, नवापारा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, किसान मोर्चा भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी नवापारा मंडल बाबूलाल यादव, गितेश साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे