गरियाबंद

भाजपाईयों ने भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री का जन्मदिन मनाया
20-Sep-2021 6:40 PM
भाजपाईयों ने भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री का जन्मदिन मनाया

नवापारा-राजिम, 20 सितंबर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्टिर चंद्राकर का जन्मदिवस रविवार को किसाना मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। 
भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नवापारा पार्षद योगेन्द्र कंसारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता श्री चंद्राकर के निवास पहुंचकर गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और केक काटकर खिलाया। 

इस दौरान उनके दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर नवापारा पार्षद योगेन्द्र कंसारी, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, मनीष देवांगन, चेतन साहू, नवल साहू, कैलाश तिवारी, राकेश भोई, द्विज साहू, हितेश मंडई, ईश्वरी देवांगन, वीरेंद्र साहू, अनुज राजपूत, प्रीतेश साहू, रजत राजपूत, परसराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट